फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 4 नए मामले, 11 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट आई है। लोग कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। इसके चलते संक्रमण की दर में गिरावट आई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 11 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2906 पहुंच गया है। वहीं 61 कोरोना संक्रमित का इलाज चल रहा है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शुक्रवार को झिरियां से 30 वर्षीय, बरमाण से 53, 44, 23 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दड़ोच ने बताया कि शुक्रवार को रैपिड एंटीजन से 519 सैंपल लिए गए। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें