फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू, पहले फ्रंट लाइन वर्कर को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को जिला उपायुक्त ने विभागों के साथ बैठक की। वहीं मंगलवार को एसडीएम सदर ने ब्लॉक लेवल की मीटिंग लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बीएमओ मार्कंडेय डॉक्टर श्याम वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य खंड मार्कंडेय और श्री नयनादेवी जी में विभाग ने चार साइट चिह्नित की हैं। जहां पर फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। कहा कि ड्राइ रन के लिए भी ब्लॉक पूरी तरह से तैयार है। इसी संबंध में एसडीएम सदर ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि कोविड वैक्सीनेशन टीम में पांच लोग होंगे, जो वैक्सीन लगाने से लेकर डाटा फारवर्ड करने तक का कार्य करेंगे। हर व्यक्ति का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।
डॉक्टर वर्मा ने बताया कि दोनों ब्लॉक में चिह्नित किए गए सेशन साइट में सीएचसी पंजगाईं, सीएच मार्कंडेय, सीएच घवाण्डल और पीएचसी स्वारघाट शामिल हैं। बताया कि सेकंड फेस के लिए अलग से साइट चिह्नित करनी पड़ेंगी। इसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी जो गंभीर बीमारी से ग्रसित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें