फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, दूसरे चरण में सफाई कर्मचारियों व पुलिस कर्मचारियों, तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन

यह जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी मार्कंडेय श्याम वर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 25 चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में चिकित्सकों, फीमेल व मेल हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद अब चिकित्सक व मेल-फीमेल वर्कर आशा वर्करों व आंगनबाड़ी वर्करों को कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में प्रशिक्षण देंगे।
बीएमओ डॉ. श्याम वर्मा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन जल्द ही आने की संभावना है। ऐसे में खंड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने जिला में टीकाकरण की रणनीति बना ली है। विभाग तीन चरणों में टीकाकरण करेगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग आशा वर्करों व आंगनबाड़ी वर्करों को भी कोराना वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें