बिलासपुर छात्र पाठशाला में परीक्षा देने से पहले अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग करती कर्मचारी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। वहीं रविवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 30 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2570 पहुंच गया है, वहीं 422 एक्टिव केस हैं। बिलासपुर के रोड़ा सेक्टर के 70 साल के बुजुर्ग ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि तलवाड़ से 69, 45 वर्षीय, अमरोहा से 35, 60 वर्षीय, गुरझेड़ा से 40, 42 वर्षीय, घुमारवीं से 56, 45 वर्षीय, बम्म से 32, 56 वर्षीय, टप्पर से 60 वर्षीय, लखनपुर से 61 वर्षीय, दोला से 62, 12 वर्षीय, चांदपुर से 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है। रविवार को 118 लोगों का रैपिड एंटीजन से टेस्ट लिया गया। इसमें 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को शिमला भेजे गए 129 सैंपलों में से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को 156 सैंपल शिमला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।