फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ और गृहरक्षक जवान समेत 45 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को सीआईएसएफ और गृह रक्षक जवान समेत शुक्रवार को 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2531 पहुंच गया है। अब तक 455 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 28 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि गसौड़ से 37, 40, 72, 82 वर्षीय, दड़ोग से 51 वर्षीय, जांगला से 2, 69 वर्षीय, बरसंड से 17, 39, 15, 36, 7, 44, 52, वर्षीय, हरितलयांगर से 4, 26 वर्षीय, रछेड़ा से 27, 47 वर्षीय, सुन्याल 4, 29 वर्षीय, घुमारवीं से 23 वर्षीय, वाह से 71 वर्षीय, पाली से 18 वर्षीय, लखनपुर से 52 वर्षीय, कोसरियां से 14 वर्षीय, 39 वर्षीय गृहरक्षक जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं औहर से 27 वर्षीय, एसीसी बरमाणा से 45 वर्षीय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 27 वर्षीय, झंडूता से 62 वर्षीय, बामटा से 45 वर्षीय, नवराली से 54 वर्षीय, दसमौल से 59 वर्षीय, बरड़ से 70 वर्षीय, मुकराणा से 52 वर्षीय, एनटीपीसी कोलडैम से 60 वर्षीय सीआईएसएफ जवान, बैहल से 39 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं 442 रैपिड एंटिजन सैंपल में से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शुक्रवार को 87 सैंपल शिमला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें