घुमारवीं (बिलासपुर)। उपस्वास्थ्य केंद्र डंगार के अंतर्गत गांव हरितल्यानगर में कोरोना की जांच के लिए 58 सैंपल लिए गए। ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी व बचने के उपाय बताए गए। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजुला शर्मा ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र डंगार के अंतर्गत गांव हरितल्यानगर में 58 सैंपल लिए गए हैं। लोगों को बताया कि यदि किसी को खांसी, बुखार, जुकाम के लक्षण हों या सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना देरी किए अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। शर्मा ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रखें। मास्क का प्रयोग करें और कुछ भी खाने से पहले हाथों को साबुन व पानी से धोएं। उन्होंने बताया कि हरितल्यानगर में पॉजिटिव केस आने से कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इस अवसर पर डॉ. पारस, डॉ. अजय कुमार, भवानी सिंह और आशा कार्यकर्ता सुनीता धीमान, रेखा देवी उपस्थित रहे।