फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर वसूला 85,800 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
बिलासपुर की मेन मार्किट में लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में मास्क न पहनने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करके चालान कर जुर्माना वसूल रही है। अभी तक पुलिस ने 2 लाख 60 हजार की जुर्माना राशि वसूली है।
विज्ञापन

जिला में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अब तक 1053 लोगों के चालान काटे हैं। पुलिस ने बिना मास्क पहनने बाजार में घूम रहे लोगों के चालान काटकर 2 लाख 60 हजार के जुर्माना वसूला है। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि जिला पुलिस मास्क न पहनने पर 24 से 27 नवंबर तक 167 लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने 85,800 रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने आग्रह किया कि समाज की सुरक्षा के लिए लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें तभी कोरोना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें