फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता खंड के 1.31 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
सिविल अस्पताल बरठी मे प्रशिक्षण के बाद शपथ लेते प्रशिक्षु - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड झंडूता के अंतर्गत 25 नवंबर से आरंभ होने वाले हिम सुरक्षा (एक्टिव केस फाइंडिंग) अभियान का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। हिम सुरक्षा अभियान के बारे में स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने कहा कि इस अभियान के लिए ब्लॉक के 35 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, 5 सीएचओ, आयुर्वेदिक विभाग के 20 फार्मासिस्टों, 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 156 आशा कार्यकर्ताओं सहित 222 कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

चंदेल ने कहा कि सिविल अस्पताल बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलोल, तलाई, तथा पनोल में आयोजित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में डॉक्टर अखिलेश गौतम ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। चंदेल ने कहा कि झंडूता खंड के 1,31,650 लोगों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। 160 टीमें घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से जांच करेंगी। यह टीमें ट्यूबरक्लोसिस, कोविड-19, कुष्ठ रोग तथा गैर संचारी रोगों के लक्षणों वाले लोगों की पहचान करके उनको उचित चिकित्सीय सलाह एवं प्रक्रिया के अंतर्गत लाएंगी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से 2023 तक तपेदिक तथा कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए यह सर्वेक्षण अति महत्वपूर्ण साबित होगा। इस कार्य में बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पंचायती राज, आयुर्वेद तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग संयुक्त एवं सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें