फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से किशोरी की मौत, जिले में रिकॉर्ड 50 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के डियारा सेक्टर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की कोरोना से मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मौत हो गई। जिले में कोरोना से होने वाली यह नौवीं मौत है। वहीं शनिवार को कोरोना ने बिलासपुर में कहर ढाया है। त्योहारी सीजन में लोगों की लापरवाही इस कदर भारी पड़ी कि जिले में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 50 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 33 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। वहीं जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1455 पहुंच गया है। वहीं एक्टिव केस 194 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर की 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। उसे बिलासपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नेरचौक शिफ्ट किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी झंडूता की निवासी थी और डियारा सेक्टर में किराये के मकान में परिवार सहित रहती थी। जिले में शनिवार को कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं। बताया कि थुराण से 12 वर्षीय, झबोला से 70 वर्षीय, मुकराना से 15 वर्षीय, तलाई से 51 वर्षीय, तलाई से 46 वर्षीय, तलाई से 49 वर्षीय, तलाई से 30 वर्षीय, तलाई से 44 वर्षीय, तलाई से 59 वर्षीय, डैहर से 49 वर्षीय, बल्द्वाड़ा से 32 वर्षीय, चांदपुर से 29 वर्षीय, बल्द्वाड़ा से 57 वर्षीय, बल्द्वाड़ा से ही 35 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 53 वर्षीय, बल्द्वाड़ा से 52 वर्षीय, तलाई से 42 वर्षीय, नालग से 21 वर्षीय, नालग से ही 25 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नालग से 40 वर्षीय, नालग से 16 वर्षीय व 13 वर्ष का बच्चा भी संक्रमित हुआ है। इसके अलावा नालग से 14 वर्ष, 27 वर्ष, 40 वर्षीय, 51 वर्षीय, 45 वर्षीय, 13 वर्ष, 59 वर्षीय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं लुहणू कनैता से 65 व 25 वर्षीय, झारी नस्वाल से 44, 29, 30 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा थुराण से 12 वर्षीय, सिल्विन जेजवीं से 41, 56, 75, 42, 48, 60, 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हुए। धनार से 37 वर्षीय, मरोतन से 44, 42 वर्षीय, सिल्विन में 54 वर्षीय, ककरैहड़ से 36 वर्षीय व जल्वाणा मरोतन से 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें