फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल के पॉजिटिव आने के बाद पुलिस जवान क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। हेड कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद घुमारवीं थाने में तैनात पुलिस जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 41 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए और थाना परिसर को सैनिटाइज किया गया। पुलिस कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए अन्य स्थानों से पुलिस कर्मियों को बुलाकर थाना के बाहर ही नाहर सिंह मंदिर के समीप वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पुलिस कर्मी के शुक्रवार को घुमारवीं न्यायालय में जाने के चलते शनिवार को न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया गया। संभावित संपर्क में आए न्यायालय कर्मियों को आगामी आदेशों तक सेल्फ आईसोलेशन में रहने को कहा गया है। इसके चलते न्यायिक कार्य भी प्रभावित रहा।
उधर, घुमारवीं बाजार में एक व्यवसायी के पॉजिटिव आने के बाद गांधी चौक से लेकर पुराना बस अड्डा तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मी के बद्दाघाट में रक्तदान शिविर में उपस्थित होने के चलते संपर्क में आए लोगों व संस्था के पदाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेल्फ आईसोलेशन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर और अन्य क्षेत्रों में पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी हासिल कर उनके सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया जारी है।
एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि घुमारवीं बाजार में गांधी चौक से पुराना बस अड्डा तक सैनिटाइज करने के उद्देश्य से 2 दिन के लिए सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत खंड शिक्षा अधिकारी घुमारवीं की अनुशंसा पर गांधी चौक से लेकर पुराना बस अड्डा तक सभी दुकानें शनिवार व रविवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें