फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधोल स्वास्थ्य केंद्र दवाई लेने आई थी कोरोना पॉजिटिव महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उप तहसील के तहत तड़ोन गांव की कोरोना पॉजिटिव महिला पांच दिन पहले दवाई लेने दधोल स्वास्थ्य केंद्र आई थी। अब कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मचारियों और स्थानीय केमिस्टों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव महिला करीब पांच दिन पहले दधोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने आई थी। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार जो स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज करवाया। मामले की पुष्टि करते हुए बीएमओ घुमारवीं अभिनित ने बताया कि तड़ोन गांव की दो पॉजिटिव महिलाओं में से एक महिला पांच दिन पहले दधोल स्वास्थ्य केंद्र आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वह कहां-कहां गई है और किस-किस से मिली है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग ने दधोल स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज करवाया है। बीएमओ ने बताया कि दधोल स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जरूरत हुई तो दधोल चौक के दुकानदारों के सैंपल भी लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें