फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के संपर्क में आए 26 दुकानदारों के लिए कोरोना सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पांच अगस्त को सैनिक ने विभिन्न दुकानों में खरीदारी की थी। इस दौरान उसके संपर्क में आए दुकानदारों और उनके कर्मचारियों के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए भेज दिए हैं। सैनिक ने अपनी शादी के लिए शहर की विभिन्न दुकानों में जाकर खरीदारी की थी। इसके चलते शहर के काफी लोग उसके संपर्क में आए हैं। दुकानदारों सहित 26 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। लोगों के सैंपल स्कूल के मैदान में लिए जा रहे हैं। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि शहर की जिन-जिन दुकानों में सैनिक ने खरीदारी की थी, उनके सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें