स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप अनियंत्रित कार सड़क से 300 फीट नीचे लुढ़क कर खेत में जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार एक कार मनाली से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही कार बनेर से आगे नाल गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से 300 फीट नीचे लुढ़ककर खेत में जा गिरी। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। चालक ने पुलिस में मामला दर्ज करने से इंकार किया है। गौर रहे कि जहां पर हादसा हुआ वहां पर सड़क टूटी हुई है और डंगा भी गिरा हुआ है। लोनिवि ने इस स्थान पर सावधानी सूचना बोर्ड नहीं लगाया है।