फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 165 में 149 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, 16 का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि जिले से अब तक 165 लोगों के सैंपल कोविड 19 की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए। इनमें से 149 सैंपलों
विज्ञापन

की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 16 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में अभी तक कोई भी कोरोना केस नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि किसी को भी बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर बताएं। अगर कोरोना टेस्ट के लिए कहा जाए तो स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना टेस्ट अवश्य करवाएं।
उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें। अपने हाथों को साबुन व पानी से बार-बार कम से कम 20 सेकेंड तक अवश्य धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें। खांसते व छिंकते समय नाक और मुंह रुमाल, टिशू पेपर व अपने बाजू की कोहनी से ढककर रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने मोबाइल को सैनिटाइज करें। कार्यस्थल, कुर्सियों आदि को साफ करें। बालों को प्रतिदिन अवश्य धोएं, प्रतिदिन गीले वस्त्रों को धूूप में सुखाएं तथा दरवाजों के हैंडल ताले, स्विच आदि को बार-बार ने छूएं। यदि बुखार, जुकाम, खांसी या सर्दी लगने के लक्षण हैं तो सबसे पहले घर पर ही आइसोलेशन में रहें और डॉक्टर को दिखाएं। उन्होंने बताया कि सरकार ने कार्यस्थल पर सामाजिक दूरी व मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। घर से बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी दंडनीय अपराध माना गया है। हम सबको इन बातों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बिलासपुर की समस्त जनता से अनुरोध किया है कि विदेशों और किसी अन्य राज्य से आए व्यक्ति की जानकारी न छुपाएं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दें। इससे कारोना वायरस के नियंत्रण में मदद मिलेगी। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में जितने भी लोग आएंगे सभी पर खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें