फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया जिले के क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जिले में स्थापित जेएनवी कोठीपुरा तथा घुमारवीं में स्थापित विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया ताकि क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक शाखाओं, उचित मूल्य की दुकानों तथा एटीएम का भी निरीक्षण किया तथा संतोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन केंद्रों में नियमित रूप से लोगों का हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। भोजन स्वच्छता इत्यादि का पूर्ण प्रबंध किया गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि सभी लोग दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें और उचित सामाजिक दूरी बनाए रखें। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में लोगों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
उन्होंने ठहराए गए लोगों से आग्रह किया कि इसे सकारात्मक रूप से लें क्योंकि यह सभी सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम है। इस अवसर पर योग साधना और व्यायाम करें और अपने तन और मन स्वास्थ्य रखें। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन मुसीबत की इस घड़ी में सभी लोगों की सहायता के लिए तत्पर हैं और आमजन को सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिले में लोगों को पर्याप्त मात्रा में सब्जियों और खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें