बिलासपुर। प्रदेश में कर्फ्यू के दौरान जहां आम लोगों और कारोबारियों को तीन घंटे की मोहलत दी गई है वहीं अब वीरवार से बैंक सुबह दस से दो बजे तक खुलें रहेंगे। हालांकि पहले बैंक भी दस से एक बजे तक खुले रखने के आदेश थे लेकिन अब इस संबंध में नए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उपायुक्त बिलासपुर ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त राजेश गोयल ने बताया कि बैंकों के लिए नए आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार से बैंक सुबह दस बजे से दो बजे तक खुले रहेंगे।