फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में निगरानी में रखे गए दूसरे जिलों के 26 युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता( बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की राजकीय उच्च पाठशाला बरोहा में बाहर से अपने घरों को जा रहे लोगों को क्वारंटीन किया है। 15 लोगों को यहां पर रखा गया। इसमें से 13 लोग कांगड़ा जिले से और 2 लोग जिला ऊना से हैं। सभी लोग बद्दी नालागढ़ से अपने घरों को पैदल ही जा रहे थे। इन सबका कहना है कि प्रशासन ने जो भी कहा था कि खाना मिलेगा या राशन घर पर आएगा वैसा वहां पर कुछ नहीं हुआ जिसके चलते उन्हें घर को ही निकलना पड़ा।
विज्ञापन

राजकीय उच्च पाठशाला बरोहा में 2 लोगों के लिए 1 कमरे की व्यवस्था की गई है। सभी को सफाई के लिए समय-समय पर बताया जा रहा है और उनके खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। उपमंडल झंडूता की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहडा में भी बाहर से आए 11 लोगों को निगरानी में रखा गया है। सभी लोग बद्दी से कांगड़ा की ओर जा रहे थे। प्रशासन की ओर से सभी लोगों के खाने और रहने कि व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें