फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन में सोशल डिस्टेंस के दावे हुए हवा हवाई

विज्ञापन
तलाई में रखे गए दूसरे जिलों और राज्यों से पहुंचे लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना से बचने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लोगों को सामाजिक दूरी रखने का भी पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन सरकारी अमला इस पर खरा उतरता नजर नहीं आ रहा है। सरकार ने एक से दूसरे जिले में जाने वालों पर रोक लगा दी है। हर जिले में क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। इनमें सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। लोगों को इन सेंटरों में ठूंस-ठूंस कर रखा जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी साफ किया है कि कोरोना से केवल सामाजिक दूरी ही बचा सकती है। दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है, जिससे पता लगे कि कहीं उनमें संक्रमण से कोई ग्रस्त तो नहीं है। जिस प्रकार इन लोगों को एकसाथ रखा जा रहा है, उससे साफ है कि इन्हें संक्रमण से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। अगर किसी एक को भी कोरोना वायरस को तो वह सैकड़ों लोगों में फैल जाएगा। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा का पूरा प्रबंध रखा गया है। बिलासपुर, स्वारघाट, शाहतलाई और जामली में रखे लोगों को देख कर यह नहीं लग रहा है कि सरकारी अमला यहां सुरक्षा के पूरा ध्यान रखा गया है।
--
जामली, कल्लर और चरण मोड़ के पास प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। इन टेंट लगाकर रखा गया है। हालत यह है कि एक ही टेंट 20 से 22 मजदूर रहने को मजबूर हैं। इन्हें दुकानों से भी महंगे दाम पर राशन मिल रहा है।
विज्ञापन

--
इन लोगों को बिलासपुर के नवोदय स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनाई जा सके। लोगों को नवोदय स्कूल में शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। लोगों के लिए रहने और खाने की पूरी व्यवस्था प्रशासन ने की है।
विज्ञापन

- राजेश्वर गोयल उपायुक्त बिलासपुर
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें