फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से खराब एंबुलेंस खड़ी है सड़क के किनारे, लोग परेशान

विज्ञापन
चार दिन से सड़क किनारे खड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता की 108 एम्बुलेंस। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता की 108 एंबुलेंस तीन-चार दिनों से खराब होकर सड़क किनारे खड़ी है। बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता की 108 एंबुलेंस की स्थिति बेहतर न होने से लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। इस एंबुलेंस के कभी टायर फट जाते हैं तो कभी कोई और खराबी आ जाने से एंबुलेंस कई दिन सड़क किनारे खड़ी रहती है जिस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार झंडूता की एंबुलेंस का स्टेयरिंग बक्सा खराब होने से समस्या पैदा हुई है। स्थानीय लोगों श्याम सिंह, दिनेश कुमार, मलकियत सिंह, सुभाष चंदेल, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, हेमराज, नीतीश कुमार, ओंकार सिंह, प्यार सिंह, भूरी सिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह, बलबीर सिंह, प्यारे लाल, राकेश कुमार, प्रकाश चंद, अरविंद, रविंद्र सिंह, संजय कुमार, रीना, बिमला, नीलम, ज्योति, सुनीता सहित अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।
इधर 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी राहुल वर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता की एंबुलेंस का स्टेयरिंग बक्सा खराब होने से समस्या आई है। दो दिन के भीतर समस्या का समाधान कर लोगों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें