फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ के मरम्मत कार्यों के लिए पास हुए 4 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष उपमंडलाधिकारी घुमारवीं शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अभिनीत शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में रोगी कल्याण समिति के सचिव डॉ. उजयंत भारद्वाज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में रोगी कल्याण समिति से करवाए गए कार्यों, खर्चों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जरूरतों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के पास 2018-2019 में 3,02,504 रुपये थे। इनमें से 29,885 रुपये अस्पताल की सुविधा के रख-रखाव के लिए खर्च किया गया। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अब समिति के पास 2,72,619 रुपये हैं।
समिति के अध्यक्ष उपमंडलाधिकारी घुमारवीं शशी पाल शर्मा ने बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ के लिए रोगी कल्याण समिति में वर्ष 2019-2020 में छोटी-मोटी मरम्मत और कार्यों के लिए 4,04,210 रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया। रोगियों की सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में लैब को संचालित करने के आदेश दिए। इससे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच और टेस्ट भी अस्पताल में करवाए जा सकेंगे। लैब को चलाने के लिए उपमंडलाधिकारी घुमारवीं ने रोगी कल्याण समिति सिविल अस्पताल घुमारवीं से एक लाख रुपये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ को देने के खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अभिनीत शर्मा को आदेश दिए। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं, डॉ. परमेश सिंह हटवाड़, जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद, अधीक्षक सिविल अस्पताल घुमारवीं रतन लाल रॉव, खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल, लोक निर्माण विभाग हटवाड़, जूनियर इंजीनियर रंगीला राम ठाकुर, फार्मासिस्ट जीवन लाल शर्मा, राज कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत हटवाड़ प्रोमिला देवी, नरेश कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत हम्बोट, जय कृष्ण, अमृत लाल, निर्मला कुमारी और विभिन्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें