फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टैक्सी चालकों को एचआईवी के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी शिमला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता की ओर टैक्सी यूनियन बरठीं में एचआईवी, तंबाकू निषेध व पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान टैक्सी चालकों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक दीपचंद व कमल कुमार ने टैक्सी चालकों को बताया कि एचआईवी/एड्स एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इस बीमारी के बारे में हर व्यक्ति को जानकारी होना आवश्यक है। प्रदेश में वर्तमान में करीब छह हजार से से अधिक एचआईवी के मामले हैं। जिले में 370 केस एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनको दवाइयां दी जा रही हैं। तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। बिना लाइसेंस तंबाकू या इससे संबंधित सामग्री बेचने पर 25 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और तीन महीने तक की जेल का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त करने के लिए टीमें बनाई गई हैं जो अवैध रूप से नशे के उत्पाद का कारोबार करने वालों की धरपकड़ करेंगी। इस मौके पर टैक्स यूनियन के प्रधान एमएस ठाकुर, उप प्रधान अनूप जमवाल, विचित्र सिंह, प्रीतम चंद, प्रवीण कुमार, करीम खान, विवेक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें