फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवधाम लखदाता मंदिर में हवन-यज्ञ

विज्ञापन
बद्दी के दासोमाजरा स्थित शिवधाम लखदाता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एसडीएम को सम्मानित करते हुए- स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। शिवधाम लखदाता मंदिर ट्रस्ट दासोमाजरा की ओर से बाबा प्रेम चंद के तत्वावधान में शनिवार को बाबा बालक नाथ जी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की और हवन कुंड में आहुति डालकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में बन रही गौशाला का भी निरीक्षण किया और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इससे पहले ट्रस्ट के प्रधान हरनेक ठाकुर और बाबा प्रेम चंद ने एसडीएम संजीव धीमान को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। एसडीएम संजीव धीमान ने कहा कि मंदिर आस्था और धर्म के प्रतीक होते हैं। ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि आपसी सौहार्द और एकता को भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर डॉ. अंशु शर्मा के नेतृत्व में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें