लोग 7 दिन में आपत्तियां व सुझाव कर सकते हैं प्रस्तुत
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्डों के परिसीमन से जुड़ा प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय सोलन और नगर निगम कार्यालय बद्दी में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। इस प्रस्ताव पर लोग अगले 7 दिन के भीतर अपनी आपत्ति और सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। उपायुक्त मनमोहन शर्मा की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि नगर निगम बद्दी को वार्डों में विभाजित करने तथा उनकी सीमाएं निर्धारित करने का प्रस्ताव कार्यालय समय के दौरान अगले सात दिन तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा। अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी नागरिक को इस प्रस्ताव पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह उपायुक्त को निर्धारित फार्म-2 में नोटिस प्रकाशन के 7 दिन के भीतर प्रस्तुत कर सकता है। प्रस्ताव के तहत नगर निगम बद्दी को कुल 15 वार्डों में विभाजित किया गया है। इनमें वार्ड नंबर 1 हरिपुर संधोली-1 की जनसंख्या 2055, वार्ड नंबर 2 हरिपुर संधोली-2/सब्जी मंडी की जनसंख्या 1820, वार्ड नंबर 3 बद्दी जनसंख्या 2904, वार्ड नंबर 4 सूरजमाजरा लबाणा जनसंख्या 2540, वार्ड नंबर 5 जुड़ी खुर्द जनसंख्या 2995, वार्ड नंबर 6 काठा जनसंख्या 3234, वार्ड नंबर 7 अमरावती जनसंख्या 4878, वार्ड नंबर 8 बिल्लांवाली गुज्जरां जनसंख्या 1745, वार्ड नंबर 9 बिल्लांवाली लबाणा जनसंख्या 3302, वार्ड नंबर 10 वर्धमान जनसंख्या 4100, वार्ड नंबर 11 भटोली खुर्द जनसंख्या 4138, वार्ड नंबर 12 झाड़माजरी जनसंख्या 976, वार्ड नंबर 13 कुंजाहल जनसंख्या 1640, वार्ड नंबर 14 बलियाना जनसंख्या 2302 और वार्ड नंबर 15 बरोटीवाला की जनसंख्या 2290 है।