फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटवाड़ सीएचसी में मिलेगी 10 बिस्तरों की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं/श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में घुमारवीं और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग की बड़ी सौगातें मिली हैं।
घुमारवीं के कपाहड़ा और भगेड़ में जल शक्ति विभाग के जेई सेक्शन मंजूर किए गए हैं। सीएचसी हटवाड़ के लिए 10 बिस्तर की क्षमता को मंजूरी दी गई है। कपाहड़ा और भगेड़ में जल शक्ति विभाग के जेई सेक्शन शुरू होने से अब क्षेत्र की जनता को जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके लिए घुमारवीं क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्री राजेंद्र गर्ग का आभार प्रकट किया है। जल शक्ति विभाग के जेई सेक्शन व हटवाड़ को 10.बिस्तर क्षमता करने को लेकर लोगों ने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के समक्ष मांग को रखा था।
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट की बैठक में हटवाड़ सीएचसी को 10 बेड का अस्पताल करने की घोषणा की है। 10 बिस्तर क्षमता की स्वीकृति मिलने से यहां मरीजों को दाखिल किया जा सकता है।
श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलोखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत कर दिया गया है। इसके संचालन के लिए विभिन्न श्रेणी के तीन पद भी सृजित किए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत कर संचालन के लिए विभिन्न चार पदों की अधिसूचना जारी की गई है।
जामली में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, तीन पद भरने, धुलेट में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, तीन पद भरने की मंजूरी भी मंत्री मंडल ने दी है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने इसके लिए सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें