फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हरनोड़ा, बिलासपुर, लघट और भटेड़ ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-लघट में शुरू हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

-पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत लघट में नेहरू युवक मंडल की ओर से शनिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

पहले दिन पहले क्वार्टर फाइनल में हरनोड़ा ने जमथल, लघट ने तारल, बिलासपुर ने झंडूता और भटेड़ ने कैंची मोड़ को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मुख्यातिथि ने कहा कि चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने की बात कही, ताकि बच्चे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के काबिल बने। कहा कि खेल में जीतना हारना एक अलग बात है। खेल-खेल में बच्चा अच्छी बातों को सीखता है और अपने नए मित्र भी बनाता है। खेल हमारे जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। इन नैतिक मूल्यों के आधार पर ही हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और समाज को नशे की बुरी आदत से दूर रहने के प्रति प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिता आयोजक विनय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बिटिया फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा सांख्यान का काफी सहयोग है। इस मौके पर अशोक ठाकुर, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष बंत सिंह चंदेल, रतन लाल शर्मा, बिजली महंत और प्रदीप ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें