फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हरिमन शर्मा को पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर किया सम्मानित

Sun, 09 Feb 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर बागवान हरिमन शर्मा को सम्मानित करते पूर्व खाद्य आपूर्ति मं
विज्ञापन
-घुमारवीं में भाजपा ने किया समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं भाजपा ने प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा के पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने हरिमन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल घुमारवीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहित कर रही है। हरिमन शर्मा को मिला यह सम्मान अन्य बागवानों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि हरिमन शर्मा ने गर्म क्षेत्रों में सेब की फसल की पैदावार कर भारत सहित कई देशों में बागवानी क्षेत्र में नई क्रांति लाई है। सेब की खेती ठंडे इलाकों में होती है, लेकिन हरिमन शर्मा ने एचआरएमएन-99 किस्म विकसित कर यह धारणा बदल दी। यह किस्म समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई पर भी सफलतापूर्वक उगाई जा रही है। अब तक इस किस्म के 14 लाख से अधिक पौधे भारत और विश्व के विभिन्न देशों में भेजे जा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में भी योगदान मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भराड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह, महामंत्री पंकज चंदेल, सरवन जमवाल, ब्रह्मदास गौतम, संजय ठाकुर, राजेश शर्मा, बबीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें