फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंदला स्कूल में हरदेव बने एसएमसी प्रधान

विज्ञापन
बंदला स्कूल की नई एसएमसी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। शिक्षा खंड सदर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आयोजित बैठक में हरदेव ठाकुर को एसएमसी का प्रधान और नारकली को उप प्रधान चुना गया। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई समिति शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने तथा विद्यालय के विकास कार्यों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, अभिभावक और एसएमसी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें