फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाई गुरु रविदास जयंती

विज्ञापन
शाहतलाई में संत गुरु रविदास की जयंती मनाते सभा के सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/स्वारघाट। जिले में गुरु रविदास जयंती धूमधाम और श्रद्धा से मनाई गई। बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में रविदास मंदिर में पूजा पाठ किया गया। मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंद्र सिंह डोगरा ने बतौर मुख्य प्रवक्ता शिरकत की। उन्होंने लोगों को गुरु रविदास के जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर मंदिर में भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल श्री नयनादेवी जी लोअर ने जयंती पर गुरु रविदास की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का प्रण लिया। श्री नयनादेवी जी के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री विनोद शर्मा, मोर्चा के मंडलाध्यक्ष रामकृष्ण, जिला सचिव केहर सिंह, मंडल महामंत्री रूपलाल पॉल, प्रवक्ता महेंद्र सिंह, कार्यसमिति सदस्यों के अतिरिक्त अन्य मौजूद रहे। गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के श्री नयनादेवी मंडल के महामंत्री रूपलाल पाल ने बताया कि 15वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक, भक्ति रस के विख्यात कवि, संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में माता कालसा देवी और बाबा संतोख दास के घर में हुआ था। सारी दुनिया में भाईचारे और शांति की स्थापना के साथ अनुयायिओं को दी गई शिक्षा को याद करने के लिए भी संत रविदास का जन्मदिवस हर साल मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें