फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हाफ मैराथन में गुरबाणी और धीरज रहे प्रथम

Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर की गई आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर लोकसभा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन के चलते जिला क्रिकेट संघ की ओर से मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के चौथे दिन हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-12 लड़कियों के वर्ग में गुरबाणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मानवीय रहीं। तीसरे स्थान पर दिव्या रही। लड़कों के वर्ग में धीरज कुमार प्रथम, उस्मान अली द्वितीय और कार्तिक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को नकद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह मैराथन रौड़ा सेक्टर स्थित कन्या पाठशाला से शुरू होकर शहर का चक्कर लगाकर कन्या पाठशाला के पास ही समाप्त हुई। सभी प्रतिभागियों को जलपान की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ सभी को अनुराग ठाकुर की ओर से टी शर्ट भी दी गई। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र चंदेल, उमेश गौतम, आर रघ, विजय सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें