फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शक्तिपीठ श्री नयना देवी में धूमधाम से शुरू हुए गुप्त नवरात्र

Thu, 30 Jan 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले दिन बाहरी राज्यों से पांच हजार श्रद्धालु पहुंचे मां के द्वारा
विज्ञापन

-पुजारी वर्ग ने भी जप और पूजा-पाठ किया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। माघ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में धूमधाम से शुरू हो गया। पहले दिन मंदिर के पुजारियों ने विशेष पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की। पहले दिन करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
इन नवरात्रों में भी देशभर से श्रद्धालु मां के दरबार में अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पहुंचते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों से भक्त श्रद्धाभाव मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। श्रद्धालु न यहां पूजन दर्शन के साथ प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना भी करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी दीपक भूषण ने बताया कि गुप्त नवरात्रों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुजारी वर्ग ने भी जप और पूजा-पाठ का आरंभ कर दिया है। इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति माघ नवमी के दिन डाली जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला से आए श्रद्धालु जोशी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ गुप्त नवरात्र पूजन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने माता की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की हैं। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ ही सफाई और दर्शन के लिए सुगम मार्ग बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें