फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धौन कोठी में मनाया गुग्गा जाहर वीर मेला,भजनों से माहौल भक्तिमय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर परिसर में हुआ आयोजन, मटका फोड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत धौन कोठी के धौन कोठी गांव में रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में श्री गुग्गा जाहर वीर कमेटी धौन कोठी की ओर से गुग्गा मेला उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मेले में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों और महिला मंडलों ने भाग लिया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धौन कोठी की प्रधान सपना देवी, उप प्रधान छोटा राम, वार्ड सदस्य धौन कोठी शिमलु देवी और लाल मन, वार्ड सदस्य कनौण आशीष शर्मा, वार्ड सदस्य रोपा कमलेश तथा वार्ड सदस्य गाहर टिकरी श्याम कुमार मौजूद रहे। मेले में पंचायत के विभिन्न महिला मंडलों ने भी सहभागिता की। महिला मंडल धौन कोठी, महिला मंडल कनौण, महिला मंडल रोपा और महिला मंडल गाहर टिकरी की महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान कमेटी की ओर से महिलाओं के लिए मटका फोड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद विभिन्न महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। भजनों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें