फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्रीनबैरी फाउंडेशन ने महिलाओं को बांटे इंडक्शन

विज्ञापन
महिला को इंडक्शन भेंट करते ग्रीनबैरी फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ग्रीनबैरी फाउंडेशन ने महिलाओं को इंडक्शन बांटे। फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी राजेश गुप्ता ठियोग विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। राजेश गुप्ता महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाकर उनकी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी कड़ी में महिला मंडलों को इंडक्शन जैसे उपयोगी उपकरण देने की पहल की जा रही है। राजेश गुप्ता का कहना है कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही उनके समाजसेवा के प्रयासों का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें