फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाना ने जीती स्पून रेस, दादी ने म्यूजिकल कप गेम में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनर्वा किड्स जोन घुमारवीं में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे , बुजुर्गों ने डाली नाटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा किड्स जोन घुमारवीं में बुधवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति प्रेम और सम्मान जताया। बुजुर्गों के लिए मनोरंजक खेल भी करवाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने किया। अध्यक्षता समन्वयक अनु चंदेल और आरती चंदेल ने की। यूकेजी-ए के बच्चों ने हमको लगते प्यारे हमारे दादा-दादी और यूकेजी-बी के विद्यार्थियों ने मेरे दादा, मेरी दादी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने ग्रैंड पेरेंट्स को टोकन ऑफ लव के रूप में उपहार भी दिए। खेल प्रतियोगिताओं में दादा और नाना वर्ग की स्पून रेस में यशवी सेन के नाना हेमराज चंदेल विजेता रहे। दादी और नानी वर्ग के म्यूजिकल कप गेम में रेयांश राणा की दादी पुष्पा देवी ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में बुजुर्गों ने पहाड़ी नाटी, भजनों और पुराने रेट्रो गीतों पर नृत्य कर समां बांधा। बच्चों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रिशा के दादा सोहन लाल और निकुंज के दादा कृष्णा नंद ने अनुभव साझा किए।प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने कहा कि एकल परिवारों के बढ़ते चलन के बीच बच्चों को बुजुर्गों का सानिध्य मिलना महत्वपूर्ण है। दादा-दादी की कहानियां और संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यालय बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत समझाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें