फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दानोघाट पंचायत में ग्राम सभा, विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नशामुक्त पंचायत बनाने और बाहरी फेरीवालों पर रोक लगाने का लिया निर्णय
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दानोघाट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान दुनी चंद शर्मा ने की। ग्राम सभा में निर्धारित कोरम पूरा होने के साथ सभी वार्ड सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत के विभिन्न वार्डों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों, जनसमस्याओं और ग्रामीणों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक वार्ड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कई विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। ग्राम सभा में हिजड़ा समुदाय को सम्मान स्वरूप 1100 रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति आने वाले फेरीवालों पर रोक लगाने और पंचायत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जनजागरूकता व रोकथाम संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए। पंचायत प्रधान दुनी चंद शर्मा ने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग देने और स्वच्छ, सुरक्षित व नशामुक्त पंचायत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव दिला राम गर्ग, उपप्रधान श्याम लाल ठाकुर, वार्ड सदस्य चमन लाल, हेम बाला, कौशल्या देवी, दिनेश कुमार और मालती देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें