फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खाटू श्याम मंदिर में नरसी मेहता के जीवन चरित्र का किया वर्णन

विज्ञापन
बद्दी के संडोली में श्री भक्तमाल कथा के सातवें दिन आरती में भाग लेते हुए समाज सेवक हरप्रीत सैणी
विज्ञापन
सवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। संडोली स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित भक्तमाल कथा के सातवें दिन कथा व्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री ने भगवान के परम भक्त नरसी मेहता के जीवन चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नरसी मेहता गुजरात के महान संत कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना जीवन भक्ति और समाज सेवा को समर्पित किया तथा जाति-पाति और छुआछूत का विरोध किया। उनका प्रसिद्ध भजन वैष्णव जन तो तेणे कहिये महात्मा गांधी को भी प्रिय था। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को नरसी मेहता के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें