फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में मेधावियों को सम्मानित करेंगे राज्यपाल

Mon, 27 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में तीन जुलाई को संस्कार सोसायटी की ओर से आयोजित होने वाले मेधावी छात्र सम्मान समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. केआर धीमान करेंगे। यह जानकारी घुमारवीं में संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने दी।
विज्ञापन


धर्माणी ने बताया कि जिला के 10वीं और 12वीं कक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले और घुमारवीं उपमंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कृत करेंगे। समारोह में मेरिट में स्थान पाने वाले 13 विद्यार्थियों और विभिन्न विद्यालयों के 98 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमृत लाल कतना, जगदीश नड्डा, राजेश शमा, रामस्वरूप, बाबू लाल धर्माणी और राकेश सांख्यान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें