फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी आईटीआई बरठीं ने मार्च पास्ट में मारी बाजी

Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आईटीआई बरठीं में शुरू हुई जिला स्तरीय महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में मार्च पास करतीं खिलाड़ी
विज्ञापन
वॉलीबाल विजेता बना सरकारी आईटीआई बिलासपुर महिला वर्ग
विज्ञापन

आईटीआई बरठीं में जिला स्तरीय महिला वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
तीन दिवसीय आयोजन में 120 छात्राएं ले रहीं भाग
कबड्डी, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। राजकीय आईटीआई बरठीं में 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (महिला वर्ग) का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमाकांत ढटवालिया ने ध्वजारोहण करके की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मार्चपास्ट रहा, जिसमें सरकारी आईटीआई बरठीं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में जिले की पांच आईटीआई संस्थानों की लगभग 120 छात्राएं भाग ले रही हैं। पहले दिन वॉलीबाल मुकाबलों में दमखम दिखाया गया, जिसमें सरकारी आईटीआई बिलासपुर (महिला) की टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबला महिला आईटीआई बिलासपुर और संतोषी आईटीआई घुमारवीं के बीच हुआ, जिसमें दर्शकों को रोमांचित करते हुए महिला आईटीआई बिलासपुर ने मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रमाकांत ढटवालिया को आईटीआई बरठीं के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने पारंपरिक शाॅल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजन में सहयोग देने वाले कर्मचारियों का आभार जताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में नेतृत्व, टीम भावना और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं ने इस आयोजन को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर बताया। अगले दो दिनों में कबड्डी, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें छात्राएं नृत्य, संगीत और अन्य कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें