फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस कार्य का ढिंढोरा पीटने के लिए सरकार कर रही लाखों खर्च : देशराज

Sun, 08 Dec 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, दो साल में केवल विकास कार्यों को लगा ग्रहण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर किस बात का जश्न मना रही है। इन दो वर्षों में सरकार ने ऐसा कौन सा काम कर दिया जिसका ढिंढोरा पीटने के लिए प्रदेश सरकार को लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यह बात भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कही।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस सरकार के समय में विकास पर ग्रहण लग गया है। पूर्व सरकार के समय स्वीकृत योजनाओं को शुरू करवाने में भी मंत्री नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र के तहत देहरा-कोट उठाऊ सिंचाई योजना का कार्य दो वर्ष बीत जाने के बावजूद शुरू नहीं हो पाया। एशियन डेवलपमेंट बैंक से दियारा-लंजता पेयजल योजना के सुधारीकरण के लिए 8.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। यह योजना 16 अक्तूबर 2021 को स्वीकृत हुई थी। इसका टेंडर भी अवार्ड हो चुका है लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर शुरू नहीं हो पाई है। इसी प्रकार उठाऊ पेयजल योजना कोठी-पन्याला और औहर के सुधारीकरण के लिए 12.33 करोड़ रुपये एशियन डेवलपमेंट बैंक से स्वीकृत हुए थे। इसकी स्वीकृति 16 अक्तूबर 2022 को हुई थी और इसके टेंडर भी हो चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक संबंधित योजनाओं का काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यकाल में केवल विकास कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें