फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में डेली नीड की दुकान से 70 हजार का सामान चोरी

विज्ञापन
घुमारवीं में डेली नीड्स की दुकान, जिसमें चोरी हुई। संवाद
विज्ञापन
रात के समय पीछे का दरवाजा तोड़ा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

व्यापारियों ने रात को गश्त बढ़ाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्थानीय बाजार में सोमवार रात चोरों ने दुकान से करीब 70 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बाजार में स्थित डेली नीड की दुकान के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि वह सोमवार देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर रखा सामान बिखरा पड़ा था, जबकि पिछले हिस्से में बना दरवाजा टूटा हुआ मिला। चोरों ने दुकान के पीछे के रास्ते से प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सिगरेट, चॉकलेट, रजनीगंधा के पैकेट सहित अन्य सामान ले गए। इसके अलावा दुकान में रखी लगभग तीन हजार रुपये की नकदी भी गायब पाई गई। चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी जा रही है। दुकान संचालक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद घुमारवीं बाजार के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि हाल के दिनों में बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त कम होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें