फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती को पापों से मुक्त करने के लिए भगवान लेते हैं अवतार : पं. संदीपन

Thu, 09 Apr 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही भागवत कथा का श्रवण करते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
लोगों को सुनाई भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भागवत कथा का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित संदीपन वशिष्ठ ने कहा कि सबसे ज्यादा बेहतर काल कलयुग का है। यह एक ऐसा युग चल रहा है जिसमें ईश्वरीय कृपा से सब कुछ पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि त्रेता, द्वापर और अन्य काल में भगवान की प्राप्ति के लिए करोड़ों वर्षों तक कठोर तप करना पड़ता था। तरह-तरह के संकट और यातनाएं अपने ऊपर झेल कर ईश्वर की प्राप्ति के मार्ग पर चलना होता था लेकिन कलयुग में मात्र भजन-कीर्तन से ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के सात दिन और सात रातें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। जो जीव इस समय में केवल ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का लगन से जाप करता है तो उसे अंतिम दिन भगवान के दर्शन अवश्य होते हैं। इस दौरान पंडित संदीपन वशिष्ठ ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब धरती पर कंस के पापों का घड़ा भर गया तो भगवान ने स्वयं अवतार लिया। कंस की बहन देवकी के गर्भ में भगवान श्री कृष्ण आठवीं संतान के रूप में धरती पर आए। उन्होंने कहा कि इससे पहले महामाया के रूप में भविष्यवाणी हो चुकी थी कि देवकी वासुदेव की आठवीं संतान कंस की मृत्यु का कारण बनेगी। पंडित ने कहा कि जब भी धरती पर पाप बढ़ता है तब तब भगवान किसी न किसी रूप में धरती पर आए हैं और उन्होंने विभिन्न लीलाओं के सृजन से दुष्टों का संहार किया है। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण जन्म को बहुत ही अलौलिक तरीके से प्रस्तुत किया गया और सुंदर भजनों से पंडाल झूम उठा। कथा समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें