-डाहड में आयोजित हुआ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बाल विकास परियोजना झंडूता की ओर से डाहड पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृत्त पर्यवेक्षक रेशो देवी ने लोगों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया।
उन्होंने कहा की बेटियों को भी बेटों के बराबर अधिकार दिए जाने चाहिए। बेटियों का पालन पोषण भी बेटों की तरह किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नन्ही बेटी सानवी धीमान का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने लोगों से बेटियों का जन्मदिन भी बेटों की तरह मनाने की अपील की। इस दौरान शालिनी ठाकुर की गोद भराई की रस्म भी की गई और दीवान का अन्नप्राशन भी बनाया गया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।