फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बरमाणा के लिए युवतियों के ट्रायल 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एसएआई-एनटीपीसी वाटर स्पोट्रर्स सेंटर बरमाणा के लिए युवतियों के ट्रायल 27 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के माध्यम से सेंटर में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग के खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 से 14 साल के बीच होनी चाहिए। खिलाड़ी को जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाणपत्र यदि कोई हो, सत्यापित फोटोकॉपी के साथ, तीन पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे। चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क भोजन और आवास, बीमा, चिकित्सा सुविधाएं, खेल किट और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इच्छुक केंद्र प्रभारी से 94186,30666 और कोच से 62845-01256 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें