फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेत से घर लौट रही बालिका को कुत्तों ने नोंचा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट।खेत से अकेले ही घर लौट रही दस वर्षीय बालिका पर रास्ते में कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई।चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे बालिका के पिता ने मौके से कुत्तों को भगाकर किसी तरह उसे बचाया।गंभीर रूप से जख्मी बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिलक मिर्जा गांव निवासी शहीद हुसैन की 10 वर्षीय पुत्री इल्मा शुक्रवार दोपहर बाद गांव के पास ही खेत में काम कर रहे अपने पिता के पास गई थी। शाम के समय वह खेत से अपने घर अकेले ही लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे कुत्तों के झुंड ने घेर कर हमला कर दिया। पुत्री की चीख पुकार सुन कर उसका पिता भी मौके पर पहुंच गए व कुत्तों को मौके से भगाकर अपनी पुत्री को बचाया। इस दौरान कुत्तों ने बालिका के हाथ, पैर ,सिर और बदन को नोच कर लहुलुहान कर दिया था। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें