फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वायु सेना ज्वाइन कर उज्ज्वल भविष्य बना सकती हैं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना से सारजेंट संतोष, कॉर्पोरल आदित्या की टीम, जिला रोजगार कार्यालय से भूपेश और कौशल विकास योजना से अजय ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वायुसेना से आए अधिकारियों ने कहा कि लड़कियां किसी से भी कम नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि वे भारतीय वायु सेना ज्वाइन कर उज्ज्वल भविष्य बना सकती हैं। इस दौरान छात्राओं को अग्निवीर योजना की विस्तृत जानकारी दी।
कौशल विकास योजना की ओर से अजय ने बताया कि कौशल विकास योजना की योजनाओं से प्रशिक्षण प्राप्ति के दौरान भी सरकारी सहायता प्राप्त कर सकते है। रोजगार कार्यालय से भूपेश ने भी छात्राओं को रोजगार कार्यालय से संबंधित जानकारी दी। स्कूल कॅरिअर काउंसलर राकेश भारद्वाज ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इससे छात्राओं को स्कूली शिक्षा के बाद विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के बारे में जानकारी दी जाती है। 12वीं कक्षा के बाद बच्चे अपने कॅरिअर को लेकर चिंतित रहते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें सहायता मिलती है। प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि छात्राओं की कॅरिअर संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा सके। छात्राएं करियर काउंसलिंग की मदद से अपना उज्ज्वल भविष्य बना सके। इस अवसर पर सुनील शर्मा सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें