फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चूल्हे के पास बैठकर आग सेंक कर रही लड़की झुलसी

Mon, 25 Nov 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं के पलासी में हुई घटना, आईजीएमसी किया रेफर,
विज्ञापन


- मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही लड़की



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत बाड़ी मझेडवां के गांव पलासी में आग की चपेट में आकर एक लडक़ी बुरी तरह से झुलस गई। लड़की 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनीषा(21) पुत्री स्व. जयपाल सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे घर पर लकड़ी के चूल्हे के पास बैठ कर आग सेंक रही थी। तभी एक चिंगारी उसके कपड़ों पर गिर गई, जिससे आग लग गई। लड़की मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। यही कारण रहा कि जैसे ही कपड़ों में आग लगी वह घर के धरातल मंजिल स्थित अपने कमरे में जाकर बिस्तर पर बैठ गई। बिस्तर पर रखे कपड़ों और चादर ने भी आग पकड़ ली। लड़की के पिता का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। घर में अपनी मां के साथ अकेली रहती है। मां सुबह ही घास लेने खेतों की तरफ चली गई थी। जब यह घटना घटित हुई घर में कोई नहीं था, जिस वजह से समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस की कुछ महिलाएं मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। सूचना ग्राम पंचायत प्रधान पंकज चंदेल को दी गई। प्रधान ने लोगों की मदद से लड़की को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स से भी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें