फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो ट्रक फंसने से 10 घंटे बाद खुला घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे

Fri, 20 Mar 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं–सरकाघाट हाईवे पर पन्याला के पास फंसे दो ट्रक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा दलदल में हुआ तब्दील
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने घुमारवीं–सरकाघाट स्टेट हाईवे पर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हालात उस समय गंभीर हो गए, जब भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया और दो भारी-भरकम ट्रक बीच सड़क में ही फंस गए।

ट्रकों के फंसते ही हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के चलते प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए सड़क बहाली का कार्य भी चुनौतीपूर्ण बन गया। कीचड़ और फिसलन के कारण फंसे ट्रकों को निकालने में काफी दिक्कतें पेश आईं। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्ग वाया मोरसिंघी की ओर डायवर्ट किया, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकी। हाईवे बंद होने का असर आम जनजीवन पर साफ देखने को मिला। स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जबकि कई छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके। वहीं कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भी जाम और मार्ग परिवर्तन के चलते देरी झेलनी पड़ी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की बदहाल स्थिति को जल्द सुधारा जाए। उनका कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल बरसात में ऐसी समस्याएं सामने आती हैं। इस बीच लोक निर्माण विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मशीनों की मदद से फंसे ट्रकों को हटाने और सड़क बहाल करने का कार्य तेजी से शुरू किया। करीब 10 घंटे तक बंद रहने के बाद शाम लगभग 6 बजे हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। सहायक अभियंता अनुज पराशर ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही यातायात बहाल कर दिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें