फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निजी बोरवेल से खरीद कर पानी पी रहे घ्याणा गांववासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नियमित आपूर्ति न होने से झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

-विभाग का कहना, शीघ्र ही होगा समस्या का समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सदर खंड की कोटला पंचायत के घ्याणा गांव में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को निजी बोरवेल से पानी खरीदना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने नए टैंक से पानी की आपूर्ति के लिए कार्य भी शुरू कर दिया है, लेकिन वह काफी समय से पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में शिवराम, सुनील, शर्मिला, श्याम देई, पिंकी,धर्मपाल, विजय कुमार, सुनील, हेमा, अंजू और श्याम देई सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें स्योहला मंझोत पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पानी का सही वितरण न होने के कारण उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। गांव में पानी की कमी को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने घ्याणा गांव के पास करीब एक साल पहले एक टैंक का निर्माण किया गया था। इसे संगलेड़ी गांव के मुख्य टैंक से भी पाइपों द्वारा जोड़ दिया गया है, लेकिन एक साल बीत जाने पर भी इस टैंक को पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। कुछ समय पहले विभाग ने शेष कार्य को शुरू कराया, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया है। बढ़ती गर्मी के कारण समस्या अधिक हो रही है। इस गांव के करीब 30 परिवारों को सप्ताह में एक या दो दिन ही पानी आता है। इस कारण उन्हें निजी बोरवेल वालों से पानी खरीदना पड़ता है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया कि घ्याणा गांव के लिए बनाए टैंक से शीघ्र पानी की आपूर्ति शुरू की जाए। उधर सहायक अभियंता निशांत कपूर ने कहा कि घ्याणा गांव के लोगों को शीघ्र ही नए टैंक से नियमित पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें