फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में घंडीर ने छत स्कूल को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गालियां स्कूल में शुरू हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

15 स्कूलों के 298 खिलाड़ी छात्र ले रहे भाग


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरठीं खंड की अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गालियां में शरू हुई। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 298 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
खेल प्रभारी जगदेव ठाकुर ने बताया कि बैडमिंटन में घंडीर ने छत को 2-0, जीपीएस बरठीं ने मुंडखर को 2-0, गालियां ने बरठीं को 2-0 से हराया। कबड्डी में सुन्हाणी ने दसलेहड़ा को 32-25, तलाई ने कोसरियां को 42-37 और घंडीर ने बरठीं को 43-38 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बाबा बालकनाथ मंदिर न्यास के महंत राजेंद्र गिरी जी महाराज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य राजपाल शर्मा ने हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यातिथि का अभिनंदन व स्वागत किया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें