फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैडेट्स को दिया सैल्यूट, टारगेट, लैंड मार्क की पहचान करने का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेएनवी कोठीपुरा में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरा दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र का प्राथमिक ध्यान स्वस्थ शरीर को बनाए रखने और कैडेटों की दैनिक दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करने के महत्व को समझाने पर था।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देबाशीष गुहा ने बताया कि यह सत्र सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध किया गया था। ताकि प्रत्येक कैडेट न केवल अपनी शारीरिक सीमाओं को आगे बढ़ाए, बल्कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध के महत्व को भी समझे। कैडेट्स को सैल्यूट, टारगेट और लैंड मार्क की पहचान करने का ज्ञान भी दिया गया। उन्होंने कहा कि तीसरे दिन एनसीसी कैडेट को सीमैनशिप के बारे में जानकारी दी गई। इसमें गांठ बांधने, सरल स्प्लिसिंग और सामान्य समुद्री शब्दों के साथ काफी बुनियादी स्तर से शुरू होती है। इसके अलावा कैडेटों ने यूनिट ड्रिल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में ड्रिल अभ्यास में भाग लिया। इसमें उचित वर्दी पहनने पर गर्व महसूस करना और अनुशासन की भावना पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस मौके पर भारत भूषण, अनिल शर्मा, अमित कुमार, विजय कुमार, गोपाल चंद्र महापात्रा, विक्रांत कुमार, साहिल ठाकुर, कमलेश, अंकिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें