फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को आग से सुरक्षा, सीपीआर के महत्व के बारे में दी जानकारी

Sat, 08 Feb 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में आयोजित मॉक ड्रिल में सीपीआर के महत्व के बारे में जानकारी लेती छ
विज्ञापन
-घंडालवीं महाविद्यालय में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में कॅरिअर काउंसलिंग एंड गांइडेंस सेल की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य रीता शर्मा ने की।
विज्ञापन

यह आयोजन साईं सेवा ट्रस्ट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष एसोसिएट प्रो. पीएल जनेऊ, अनुराग सूद, अभिषेक कुमार, सुभाष ठाकुर, राकेश गौतम के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल में शिक्षकों और विद्यार्थियों को आग से सुरक्षा और सीपीआर के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ताकि सभी आपदा की स्थिति में जमीनी स्तर पर तैयारी हो सके। बच्चों को कहीं पर आग लगने की घटना या एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर कैसे उस पर काबू पाएं और कैसे फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकलना है इसका अभ्यास किया गया। इस दौरान छात्रों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। टीम के सदस्यों ने बताया कि बीते कुछ साल से कार्डियक अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं। कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में सीपीआर से मरीज की जान बचाई जा सकती है। सभी छात्रों को प्रदर्शन द्वारा सीपीआर देना सिखाया गया और यह भी बताया गया कि संपीडन की दर प्रति मिनट 100 से 120 होनी चाहिए। प्राचार्य रीता शर्मा ने टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को आग से बचने और उस पर काबू पाने की तरीकों व सीपीआर संबंधी जानकारी होनी चाहिए। सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा स्टाफ, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें